कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : सचिव मुकेश कुमार बंसल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अगस्त तक हर हाल में पूरा करें निर्माण कार्य, अधिकारियों को दिए समय-सीमा के निर्देश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने बुधवार को पेण्ड्रा रोड में निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कंपोजिट बिल्डिंग में सचिव श्री बंसल ने कलेक्टर चेंबर, कलेक्टर न्यायालय, मीटिंग हॉल, वेटिंग रूम, आवक-जावक शाखा, पोर्च, लिफ्ट सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टाइल्स, ग्रेनाइट, वायरिंग सहित फिनिशिंग कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि शासकीय भवन केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि आम जनता की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। इसलिए इनके निर्माण में मजबूती, गुणवत्ता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कलेक्टर न्यायालय एवं मीटिंग हॉल में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मार्ग से भवन तक पहुंच मार्ग, परिसर की बाउंड्रीवॉल, पार्किंग व्यवस्था एवं कैंटीन निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा।
श्री बंसल ने कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन को विभिन्न विभागों के लिए कक्ष आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि भवन तैयार होते ही प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री व्ही.के. भतपहरी, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती नित्य कुमारी ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी और अगस्त माह तक कंपोजिट बिल्डिंग को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


