नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


21 जून को होगी परीक्षा, जिले के चार केंद्रों में शामिल होंगे 1765 परीक्षार्थी

कोरबा ACGN:- नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने जिले के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता के साथ पालन किया जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की संभावना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा अनधिकृत प्रवेश रोकने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार, परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) का आयोजन 21 जून 2026 रविवार को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय ई.व्ही. पीजी कॉलेज कोरबा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-04 कोरबा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-02 एनटीपीसी कोरबा एवं ईएमआरएस छुरीकला शामिल हैं। इन केंद्रों में जिले के कुल 1765 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now