पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं को मिल रही आत्मनिर्भरता की राह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009संवाददाता :-
कोरबा में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, बैंकर्स से सहयोग की अपील
कोरबा ACGN:- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक मजबूती का बड़ा माध्यम बन रही है। यह योजना सड़क किनारे, फुटपाथ और गली-मोहल्लों में व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को आसान प्रक्रिया से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
यह बात महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला के दौरान कही।
महापौर ने कहा कि नगर निगम कोरबा द्वारा पथ विक्रेताओं को स्थायी और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के लिए वेंडिंग जोन विकसित किए गए हैं। छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें बेहतर व्यवसायिक वातावरण देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं में पीएम स्वनिधि योजना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे छोटे व्यवसायी अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने हितग्राहियों से योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने बैंक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए बैंकर्स सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। व्यवसाय बढ़ने से रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।


नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में नगर निगम कोरबा प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2030 तक निर्धारित लक्ष्य का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई।
इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना के कई हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया। अतिथियों ने छोटे व्यवसायियों को ऋण राशि का सही उपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, बैंक अधिकारियों और बड़ी संख्या में पथ विक्रेता एवं लघु व्यवसायी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


