नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , NEP 2020 की भावना को साकार कर रहीं व्याख्याता शांति सोनी, कौशल विकास से गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की राह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

NEP 2020 की भावना को साकार कर रहीं व्याख्याता शांति सोनी, कौशल विकास से गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की राह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

निशुल्क सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से किशोरियों एवं महिलाओं को मिल रहा आत्मविश्वास और स्वरोजगार का अवसर

बिलासपुर ACGN:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महमंद की वरिष्ठ व्याख्याता एवं वसुंधरा इको क्लब प्रभारी श्रीमती शांति सोनी द्वारा कौशल आधारित शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनुकरणीय पहल की गई है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किशोरियों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों के लिए निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण तथा निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक कौशल के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया गया।
समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस पहल से उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य में स्वरोजगार शुरू करने की नई उम्मीद मिली है।


श्रीमती शांति सोनी का कहना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित ज्ञान देना नहीं, बल्कि व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने योग्य बनाना है। इसी सोच के साथ वे लंबे समय से नारी सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशामुक्ति जागरूकता और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों पर कार्य कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और किशोरियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ ऐसे हुनर की भी आवश्यकता है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर जैसे कौशल महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। श्रीमती शांति सोनी की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उसी उद्देश्य को आगे बढ़ा रही है।
समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए श्रीमती शांति सोनी ने यह साबित किया है कि शिक्षक केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज निर्माण का भी मजबूत आधार होता है। उनकी पहल महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now