नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कालाहांडी और केसिंगा का नाम रोशन करने वाली बेटियों को मिला समाज का आशीर्वाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कालाहांडी और केसिंगा का नाम रोशन करने वाली बेटियों को मिला समाज का आशीर्वाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केसिंगा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिनोद कुमार जैन

वृंदावन संस्कृत अनुष्ठान ने बढ़ाया बेटियों का सम्मान, ओडिशा सिविल सेवा में सफल कनक जैन और संगीता शेट्टी का हुआ अभिनंदन

सम्मान से बढ़ा हौसला, बेटियों की सफलता बनी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा

केसिंगा ACGN:- शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर केसिंगा एवं कालाहांडी क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करने वाली दो होनहार बेटियों कनक जैन एवं संगीता शेट्टी का स्थानीय वृंदावन संस्कृत अनुष्ठान द्वारा भव्य सम्मान किया गया। अनुष्ठान के सभागृह में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दोनों बेटियों को आमंत्रित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होकर कनक जैन एवं संगीता शेट्टी ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से सफलता का नया अध्याय लिखा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का वातावरण है। दोनों बेटियों की सफलता ने यह साबित किया है कि ग्रामीण और छोटे शहरों से भी प्रतिभाएं निकलकर बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। प्रशासनिक सेवाओं जैसे कठिन क्षेत्र में सफलता हासिल कर दोनों बेटियों ने युवाओं और विशेषकर बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
बता दें कि ओडिशा सिविल सेवा का परिणाम आने के बाद से ही केसिंगा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कनक जैन एवं संगीता शेट्टी का सम्मान किया जा रहा है। समाज के लोगों ने उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र की उपलब्धि बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वृंदावन संस्कृत अनुष्ठान अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए पूरे अंचल में अलग पहचान रखता है। संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। अनुष्ठान के कलाकारों ने देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन कर संस्था का गौरव बढ़ाया है। उनकी कला प्रतिभा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिल चुका है।
सम्मान समारोह अनुष्ठान के सभापति श्री सुशांत कुमार महापात्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसिंगा ग्राम विकास अधिकारी श्री जन्मोजय स्वाईं रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केसिंगा नगर पालिका अध्यक्ष श्री नूरप राज यादव उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में अनुष्ठान के महासचिव श्री अक्षय कुमार दास एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं युवा शामिल हुए।
सभी उपस्थित लोगों ने कनक जैन एवं संगीता शेट्टी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी और क्षेत्र की बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने का हौसला देगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now