नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, मंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को शिक्षा से जुड़ने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का किया आह्वान
सरगुजा ACGN:- प्रदेश में नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने एवं 16 जून से 27 जून तक आयोजित किए जा रहे शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने विद्यार्थियों से नए उत्साह, ऊर्जा और संकल्प के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, वहीं अभिभावकों का सहयोग उनकी सफलता का आधार बनता है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ें और उन्हें नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें, ताकि शिक्षित और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना पूरा हो सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


