नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बैंक मित्र और च्वाईस सेंटर कर्मचारी बने लुटेरों का निशाना, अभनपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बैंक मित्र और च्वाईस सेंटर कर्मचारी बने लुटेरों का निशाना, अभनपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

मिर्ची पाउडर और चाकू की नोक पर करते थे लूट, नगदी सहित हथियार और वाहन बरामद

रायपुर ACGN:- थाना अभनपुर क्षेत्र में बैंक मित्रों एवं च्वाईस सेंटर संचालकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी रकम, दो दोपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान रास्तों पर रेकी कर बैंक मित्रों और नगदी लेकर आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। ग्राम सारखी और ग्राम हसदा क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।
ग्राम बिरोदा निवासी बैंक मित्र पोषण लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा खोरपा में कार्यरत है। बैंक से लौटते समय सारखी और बिरोदा के बीच पुलिया के पास आरोपियों ने दोपहिया वाहन रोककर चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंकने का प्रयास किया और चाकू दिखाकर करीब 2 लाख रुपये एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
वहीं एक अन्य मामले में च्वाईस सेंटर संचालक उमेंद्र कुमार देवांगन से हसदा मोड़ के पास चाकू की नोक पर करीब 1.50 लाख रुपये लूट लिए गए थे।


मामले की जांच के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ देशबंधु ने कर्ज होने की वजह से अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।


गिरफ्तार आरोपियों में परमानंद साहू (26 वर्ष), टेकराम उर्फ टीकू धीवर (30 वर्ष), पिंटू उर्फ देशबंधु (30 वर्ष) और योगी राज सोनवानी (18 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now