नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएसईबी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ का आंदोलन समाप्त, आश्वासन के बाद थमा प्रदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सीएसईबी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ का आंदोलन समाप्त, आश्वासन के बाद थमा प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने उठाया आंदोलन का कदम, भारतीय मजदूर संघ ने दिया समर्थन

कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के सीएसईबी अस्पताल कोरबा पश्चिम में कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा भुगतान, ईपीएफ और ईएसआईसी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन प्रबंधन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है।


बताया जा रहा है कि संविदा पर कार्यरत पैरामेडिकल कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित कंपनी एवं प्रबंधन को अवगत कराया गया था, लेकिन किसी प्रकार का स्थायी समाधान नहीं निकलने के बाद कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें भारतीय मजदूर संघ ने भी उनका समर्थन किया। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रबंधन से समस्याओं के निराकरण की मांग की।


लगातार दूसरे दिन चले धरना प्रदर्शन के बाद सीएसईबी प्रबंधन द्वारा मेसर्स इक्विपमेंट केयर, कोरबा के नियोक्ता को मौके पर बुलाया गया। सीएसईबी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।


वहीं ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों के दस्तावेजों की पुनः जांच करने तथा जांच के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर नियमानुसार कार्य पर रखने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि सीएसईबी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ लंबे समय से ठेका पद्धति के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहा है। फरवरी माह में मेसर्स इक्विपमेंट केयर, कोरबा को हसदेव ताप विद्युत गृह चिकित्सालय, कोरबा पश्चिम में नियोजित पैरामेडिकल स्टाफ (बाह्यस्रोत) के कार्य का आदेश मिला था।
नए ठेकेदार के कार्य संभालने के बाद कर्मचारियों के सामने भुगतान, ईपीएफ और ईएसआईसी से जुड़ी परेशानियां सामने आने लगीं। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों से अस्पताल में सेवा देने के बावजूद उन्हें अब नई प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
वहीं अब ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ होने के चार माह बाद कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच और इंटरव्यू की बात कही जा रही है, जिसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि वे वर्षों से निर्धारित कार्य कर रहे थे तो नई प्रक्रिया की आवश्यकता क्यों पड़ी।
जहां एक ओर प्रबंधन द्वारा जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है, वहीं कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी सेवा अवधि और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।
फिलहाल आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है, लेकिन अब सभी की निगाहें प्रबंधन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now