नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांकीमोंगरा में धूमधाम से मना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का जन्मदिन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बांकीमोंगरा में धूमधाम से मना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का जन्मदिन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


बांकीमोंगरा ACGN:- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का जन्मदिन बांकीमोंगरा क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गजरा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।


जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत गजरा स्थित नया विनायक मेडिकल स्टोर के उद्घाटन से हुई। विकास झा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर फीता काटकर मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया। इस दौरान संचालक एवं परिवारजनों ने उनका स्वागत करते हुए केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


इसके बाद विकास झा गजरा मैदान पहुंचे, जहां पहले से मौजूद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं नारों के साथ उनका स्वागत किया। पूरा मैदान उत्साह और जश्न के माहौल से गूंज उठा।


कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।


समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विकास झा के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर विकास झा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now