नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शासकीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा और संस्कार, शाहपुर में हुआ प्रवेश उत्सव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शासकीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा और संस्कार, शाहपुर में हुआ प्रवेश उत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी


धरमजयगढ़ ACGN:- नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला शाहपुर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा नए गणवेश प्रदान कर विद्यालय में प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीकाराम पटेल सहित ग्राम पटेल गोविंद साव, उप सरपंच गजानंद पटेल, माधो राम पटेल, नीलमणि पटेल, गोपीराम, तेजराम नगेशिया एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।
प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए टीकाराम पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में शासकीय विद्यालय शिक्षा और सुविधाओं के मामले में बेहतर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति होती है और विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।


उन्होंने बताया कि शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश सहित छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना का लाभ दिया जाता है, जबकि निजी विद्यालयों में इन सुविधाओं के लिए अलग से शुल्क देना पड़ता है।
टीकाराम पटेल ने नए शिक्षा सत्र में प्रार्थना कार्यक्रमों में किए गए बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरुमंत्र, महापुरुषों की जीवनी वाचन, भोजन मंत्र, राजकीय गीत, गायत्री मंत्र एवं शांति मंत्र जैसी गतिविधियों से बच्चों में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र भावना का विकास होगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों की उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया गया कि पिछले सत्र में कक्षा आठवीं के 19 छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर प्रधान पाठक हरिराम साहू, प्राथमिक शाला के नव पदस्थ प्रधान पाठक जोगेश चंद्र देवनाथ, शिक्षिका सीमा शेंद्रे, आशीष अग्रवाल, रोहनी सिसोदिया, मीरा राठिया, शगुफ्ता परवीन सहित शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और भोजन पूर्व भोजन मंत्र का उच्चारण किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now