नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉयल-112 वाहन में गूंजी नन्ही किलकारी, पुलिस टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डॉयल-112 वाहन में गूंजी नन्ही किलकारी, पुलिस टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- डॉयल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन सेवा के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण सामने आया है। डॉयल-112 वाहन में ही प्रसूता ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। पुलिस टीम की सूझबूझ से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम गांगपुर निवासी मानसिंह ने प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के लिए डॉयल-112 में तत्काल सहायता की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोपहर 13:37 बजे गौरेला फाल्कन-2 (खोडरी) को इवेंट प्राप्त हुआ। जिस पर आरक्षक क्रमांक 117 राजाराम बसंत और चालक संतोष राठौर तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।
डॉयल-112 टीम ग्राम गांगपुर पहुंची और प्रसूता सरस्वती मरपच्ची पति विनोद मरपच्ची उम्र 22 वर्ष को महिला परिजनों एवं ग्राम मितानिन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला ले जाने लगी। इसी दौरान ग्राम गिरवर के पास प्रसूता को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और तत्काल प्रसव की स्थिति बन गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉयल-112 टीम ने तत्काल वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोका। पुलिस कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गोपनीयता और सम्मान का ध्यान रखते हुए पर्दे की व्यवस्था की तथा महिला परिजनों और मितानिन के सहयोग से वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
प्रसूता सरस्वती मरपच्ची ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद डॉयल-112 टीम ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। डॉयल-112 टीम के इस मानवीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।
यह घटना डॉयल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन सेवा की तत्परता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बन गई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now