निखिल उत्कल बारिक समिति खल्लीकोट तालुका का वार्षिक सम्मेलन संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
बरहमपुर ACGN:- निखिल उत्कल बारिक समिति खल्लीकोट तालुका का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन खल्लीकोट ब्लॉक स्थित श्री श्री झाड़ेश्वर पीठ में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन खल्लीकोट तालुका के सभापति सीमांचल बारिक के नेतृत्व में किया गया।
सम्मेलन में राज्य संपादक कंभूपानी पारीछा ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला उपसभापति गौरी शंकर बेहरा, ईस्ट जोन प्रेसिडेंट बिपिन बिहारी बेहरा, लीगल एडवाइजर अक्षय कुमार बेहरा, कोदला के सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ बेहरा, पत्रकार रमेश चंद्र बेहरा, तालुका संपादक सुरेंद्रनाथ बारिक और पूर्ण चंद्र डाकुआ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन में समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गंजाम जिले के 22 तालुकाओं से पहुंचे 500 से अधिक सदस्य भाइयों ने समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से रखा।
बैठक में समाज को मजबूत बनाने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने और प्रत्येक तालुका में बारिक समाज भवन निर्माण की संभावनाओं पर भी गंभीर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बारिक समाज हमेशा सामाजिक समरसता और निष्पक्ष सोच के साथ आगे बढ़ता रहा है। समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन और सहयोग की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में चार मंडलों के अध्यक्ष विद्याधर डाकुआ, श्वेत कुमार डाकुआ, महेश्वर बारिक एवं सीमांचल बारिक सहित अच्युतानंद डाकुआ, कृष्णचंद्र डाकुआ और विजय कुमार बारिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उमाचरण बेहरा ने किया और अतिथियों का परिचय कराते हुए सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन के दौरान समाज की एकता, विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


