नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय समिति में उत्कल प्रांत का दबदबा, उपलब्धियों की हुई सराहना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय समिति में उत्कल प्रांत का दबदबा, उपलब्धियों की हुई सराहना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन कुमार अग्रवाल

बलांगीर ACGN:- अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति की बैठक में उत्कल प्रांत की उल्लेखनीय उपलब्धियों की जमकर सराहना की गई। विशाखापत्तनम में आयोजित बैठक में उत्कल प्रांत की उपस्थिति सर्वाधिक रही, जिसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना गया।
बैठक में उत्कल प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सहभागिता की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष सीए दीपक गुप्ता, प्रांतीय सचिव संतोष अग्रवाल, मंडलीय पदाधिकारी सहित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल रहे।


बैठक के दौरान डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल ने उत्कल प्रांत की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। राष्ट्रीय समिति के सदस्यों ने रिपोर्ट का स्वागत करते हुए उत्कल प्रांत के कार्यों की प्रशंसा की।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल एवं मई माह में उत्कल प्रांत में 550 नए आजीवन सदस्य बनाए गए, एक स्पेशल पैट्रन सदस्य जोड़ा गया तथा एक नई शाखा का गठन किया गया। उन्होंने संगठन की विभिन्न सामाजिक योजनाओं जैसे “पोषित ओडिशा–विकसित ओडिशा”, “अपना समाज–अपनी जिम्मेदारी”, “पढ़ेगा समाज–बढ़ेगा समाज”, स्वरोजगार योजना, स्थायी प्रकल्प, सामाजिक पंचायत, साड़ी बैंक, पुरी रथयात्रा सेवा कार्य सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने, युवाओं को जोड़ने और समाज सेवा के कार्यों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुरी में मारवाड़ भवन निर्माण, संबलपुर अधिवेशन एवं धार्मिक यात्राओं जैसे कार्यों की भी जानकारी बैठक में साझा की गई।
बैठक में उत्कल प्रांत को राष्ट्रीय समिति में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी गई। साथ ही विशाखापत्तनम में रहने वाले उत्कल क्षेत्र के समाजबंधुओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल को दी गई।
राष्ट्रीय समिति की बैठक में उत्कल प्रांत की सक्रिय भागीदारी और सर्वाधिक उपस्थिति को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। प्रांत की ओर से सभी सहयोगियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now