विश्व रक्तदाता दिवस पर 130 स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
रायपुर ACGN:- लोकभवन में मानवता और सेवा का संदेश गूंजा, जहां विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 130 स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष श्री रमेन डेका रहे। समारोह की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने की।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदाता अपने निस्वार्थ योगदान से अनजान लोगों के जीवन को बचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और स्वस्थ नागरिकों को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से रक्तदान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रदेश में किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी से जूझना न पड़े। उन्होंने रक्तदाताओं को समाज के वास्तविक नायक बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
समारोह में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री हरेन्द्र सिंह जडेजा, रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन श्री रुपेश कुमार पाणिग्राही, सचिव डॉ. रुपोल पुरोहित सहित अनेक अधिकारी, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि रक्तदान केवल चिकित्सा सेवा नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है।
समापन अवसर पर सचिव डॉ. रुपोल पुरोहित ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रेडक्रॉस का निरंतर संकल्प है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


