नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रोजेक्ट पुनर्जीवन: पेड़ों को मिला नया जीवन, कलेक्टर ने खुद हटाया कांक्रीट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रोजेक्ट पुनर्जीवन: पेड़ों को मिला नया जीवन, कलेक्टर ने खुद हटाया कांक्रीट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

रायपुर ACGN:- शहर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में पेड़ों के संरक्षण की पहल की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं पेड़ों के चारों ओर जमी कांक्रीट हटाकर अभियान को गति दी और आम नागरिकों से भी इस मुहिम में जुड़ने की अपील की।


कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि पेड़ों के चारों ओर कांक्रीट होने से बारिश और सिंचाई का पानी जड़ों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता, जिससे पेड़ों की वृद्धि प्रभावित होती है। कांक्रीट हटाने के बाद पेड़ों को पर्याप्त पानी और हवा मिल सकेगी, जिससे उनका विकास बेहतर होगा।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में पेड़ों के आसपास से कांक्रीट हटाने का कार्य किया जा रहा है। जोन क्रमांक 4 में लगभग 50 पेड़ों के आसपास से कांक्रीट हटाया जा चुका है।


नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में अन्य जोनों में भी अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य शहर को अधिक हराभरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूत करना है।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, जोन कमिश्नर श्रीमती दिव्या चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now