नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने निकली “साइंस ऑन व्हील्स” पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने निकली “साइंस ऑन व्हील्स” पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

रायपुर ACGN:- विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में राष्ट्रीय विज्ञान जागरूकता अभियान “साइंस ऑन व्हील्स” का शुभारंभ किया गया।

विकासखंड आरंग के ग्राम राखी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतरिक्ष केंद्र रायपुर से इस अभियान की शुरुआत हुई।
यह अभियान भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस पहल को प्लाक्षा विश्वविद्यालय, आईआईटी मंडी तथा इसरो पंजीकृत स्पेस ट्यूटर संस्था द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है।


अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में छह घंटे का विशेष हैंड्स-ऑन विज्ञान प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रॉकेट एवं उपग्रहों की कार्यप्रणाली, भारत के अंतरिक्ष अभियानों, रोबोटिक्स, जल संरक्षण, स्वच्छ जल और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र श्री एस.एस. बजाज रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नई सोच और नवाचार के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर बीएसएनएल छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक श्री वी.के. छबलानी, प्लाक्षा विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विज्ञान संचारक डॉ. रुचा जोशी तथा एयरोस्पेस इंजीनियर एवं प्लाक्षा विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शशांक तमास्कर सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।


“साइंस ऑन व्हील्स” अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक आधुनिक विज्ञान और तकनीकी ज्ञान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित हो सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now