रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.842 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल एवं एडिशनल डीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भाठागांव रिंग रोड स्थित वालफोर्ट गेट के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद कुमार पिता लाखन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कोटारी पश्चिम थाना मंझनपुर जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश बताया।
पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी के पास रखे बैग से गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर गांजे का वजन 2.842 किलोग्राम पाया गया। मामले में थाना पुरानी बस्ती में आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध नशे के कारोबार, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


