नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजाखरियार में कैट चैप्टर का शुभारंभ, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजाखरियार में कैट चैप्टर का शुभारंभ, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल

बलांगीर ACGN:- अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (Confederation of All India Traders – CAIT) के राजखरियार चैप्टर का शुभारंभ समारोह बनमाली पैलेस कांटाबांजी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांटाबांजी चैप्टर एवं राजखरियार चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
समारोह में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शुक्ला, चेयरमैन श्री गोबिंदराम अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता एवं प्रांतीय सलाहकार श्री प्रकाश चंद जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कैट ओड़िशा के चेयरमैन श्री गोबिंदराम अग्रवाल ने राजखरियार चैप्टर के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राजखरियार चैप्टर के पदाधिकारियों में चेयरमैन के रूप में श्री लक्ष्मी चंद मित्तल, अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री रश्मिरंजन चलान, सचिव श्री बजरंगलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री नरेश छापड़िया एवं संयुक्त सचिव श्री रोहित कुमार सिंघल ने शपथ ग्रहण की।
इसके साथ ही सदस्य के रूप में हरेकृष्ण पंडा, अजय सिंघल एवं रोहित गोयल ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने कैट संगठन को मजबूत करने, व्यापारिक हितों की रक्षा करने और क्षेत्र के व्यापार जगत को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now