नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा प्रेस क्लब चुनाव में राजेश कुमार मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव में राजेश कुमार मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

वरिष्ठ पत्रकार की जीत पर पत्रकार जगत में हर्ष, प्रेस क्लब की मजबूती और पत्रकार हितों को लेकर जताई प्रतिबद्धता

कोरबा ACGN :- कोरबा प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचन की घोषणा के बाद पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों और समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया।
चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों ने राजेश मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय राजेश कुमार मिश्रा अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, सामाजिक सरोकारों और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।
निर्वाचन के बाद राजेश मिश्रा ने सभी मतदाताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रेस क्लब केवल एक संगठन नहीं बल्कि पत्रकारों की आवाज और उनके अधिकारों का मजबूत मंच है। प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राजेश मिश्रा ने यह भी कहा कि सभी साथियों के सहयोग से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन और प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उनकी इस सफलता पर पत्रकार जगत के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल एवं सक्रिय कार्यकाल की कामना की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now