नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस-आरटीओ की संयुक्त जांच तेज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस-आरटीओ की संयुक्त जांच तेज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

बाबा ट्रेवल्स एजेंसी पर दबिश, करीब 180 लाइसेंसधारियों के दस्तावेजों की तस्दीक जारी

रायगढ़ ACGN :- जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की शिकायतों के बाद रायगढ़ पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मामले में पुलिस और आरटीओ की टीम ने एक ट्रेवल्स एजेंसी पर दबिश देकर दस्तावेजों की गहन जांच की है।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिली थी कि कुछ बाहरी राज्यों के आवेदकों को रायगढ़ का निवासी दर्शाकर फर्जी किरायानामा और शपथ-पत्र तैयार कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जांच टीम गठित की गई।
संयुक्त टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि कई आवेदकों के पते समान पाए गए हैं तथा दस्तावेजों में संदिग्ध गड़बड़ियां देखी गई हैं। साथ ही कुछ मामलों में यह भी आशंका जताई जा रही है कि ड्राइविंग टेस्ट के दौरान वास्तविक आवेदक के स्थान पर अन्य व्यक्तियों द्वारा परीक्षा दिलाई गई हो सकती है।
पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 180 लाइसेंसधारियों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच और सत्यापन किया जा रहा है। सभी प्रमाण पत्रों, निवास दस्तावेजों और लाइसेंस प्रक्रिया से जुड़े अभिलेखों की बारीकी से जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यदि नियमों का उल्लंघन या फर्जीवाड़ा प्रमाणित होता है तो संबंधित व्यक्तियों और एजेंसियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन अब ऐसे पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now