ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन क्लीन हंट” में फरार आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई, सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल जब्त, एक आरोपी अभी भी फरार
रायगढ़ ACGN :- जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी खरसिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुभेष अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आईपीएल एवं अन्य क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था, जो मोबाइल फोन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा गतिविधियों का संचालन करता था।
इससे पहले 29 अप्रैल 2025 को साइबर सेल और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकदी जब्त की गई थी। मोबाइल की जांच में “ALLPANELEXCH” और अन्य व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से सट्टा संचालन के प्रमाण मिले थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि इस गिरोह में अमित अग्रवाल और सुभेष अग्रवाल भी शामिल हैं, जो सट्टा के पैसों के लेन-देन और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाते थे।
ताजा कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी सुभेष अग्रवाल खरसिया क्षेत्र में मौजूद है, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्रकरण में एक अन्य आरोपी अमित अग्रवाल अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा जैसे संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

