नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक पहल में शामिल होगा जशपुर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक पहल में शामिल होगा जशपुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

14 जून को ऑनलाइन योग सत्र में अधिकतम सहभागिता का प्रयास, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

जशपुर ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर देशभर में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिला भी एक ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनेगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित की गई है।


आयुष विभाग के अनुसार 14 जून 2026 को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अधिकतम लोगों की भागीदारी के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जिले में प्रचार-प्रसार और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन करा सकते हैं और इस ऐतिहासिक प्रयास में सहभागी बन सकते हैं।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
आयुष मंत्रालय द्वारा योग दिवस कार्यक्रमों के पंजीयन और दस्तावेजीकरण के लिए योग संगम पोर्टल 2026 शुरू किया गया है। इसके माध्यम से शासकीय विभाग, शिक्षण संस्थान, स्थानीय निकाय और सामाजिक संगठन अपने योग कार्यक्रमों का पंजीयन कर सकते हैं।


आयुष विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में अपना योगदान दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now