मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती राजवाड़े
सूरजपुर ACGN:- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमलपुर, पहाड़गांव और पण्डोनगर का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, आवास सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जनहित से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखने और लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर विश्वास जताते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का स्वागत किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

