240 इलेक्ट्रिक बसों से हरित परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री राजेश अग्रवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, पर्यावरण संरक्षण के साथ आम जनता को मिलेगी आधुनिक सुविधा
सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ में हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ कर दिया है। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस निर्णय को प्रदेश के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।
प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म स्कीम के तहत डायरेक्ट डेबिट मैंडेट को मंजूरी दी गई है। इसके तहत रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलसपुर और कोरबा जैसे प्रमुख शहरों में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से आम नागरिकों को आधुनिक, किफायती और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे जहां प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सतत विकास और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख शहरों में आधुनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। यह पहल केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ को स्वच्छ, हरित और सतत विकास के नए दौर की ओर ले जाने वाला कदम है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को भी मजबूती से निभाना है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

