नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो साल में 121 योजनाएं, अब केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का ऐलान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दो साल में 121 योजनाएं, अब केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का ऐलान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ओड़िशा, भुवनेश्वर

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से 3.28 करोड़ लोगों को मिलेगा अतिरिक्त मुफ्त चावल, सरकार ने विकास और जनकल्याण का पेश किया रिपोर्ट कार्ड

भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दो वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए 121 नई योजनाएं और पहल शुरू की हैं, जिनका लक्ष्य वर्ष 2036 तक समृद्ध ओड़िशा का निर्माण करना है।


मुख्यमंत्री द्वारा की गई सबसे बड़ी घोषणा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा की रही। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक परेशानी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ेगा। सरकार गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड़िशा देश का पहला राज्य बनेगा जहां इस तरह की व्यापक मुफ्त शिक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के साथ ही पंचायत स्तर पर आदर्श विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। अब तक 322 विद्यालयों के शिलान्यास हो चुके हैं। पिछले दो वर्षों में 26 हजार 615 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि आने वाले तीन वर्षों में 45 हजार और शिक्षकों की भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है।


गरीब परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को हर महीने पांच किलो अतिरिक्त मुफ्त चावल दिया जाएगा। इससे राज्य के करीब 3.28 करोड़ लोगों को लाभ मिलने की बात कही गई है।


कृषि क्षेत्र में सरकार ने रिकॉर्ड 77.41 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। ग्रामीण विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत और गोपबंधु जन आरोग्य योजना के माध्यम से 3.46 करोड़ लोगों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। वहीं सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी सरकार ने तेजी से काम करने का दावा किया है।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने सुभद्रा योजना को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब तक महिलाओं को 20 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। वहीं 23.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और आने वाले वर्षों में ओड़िशा को विकास के नए शिखर पर ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now