नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चांदी के आभूषण चोरी की आरोपिया गिरफ्तार, भेजी गई जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चांदी के आभूषण चोरी की आरोपिया गिरफ्तार, भेजी गई जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अरविन्द तिवारी

नेवई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, चोरी की चांदी की पायल बरामद

दुर्ग ACGN:- घर की आलमारी से चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में नेवई पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मरोदा निवासी सोहद्रा साहू ने 25 नवंबर 2025 को थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की आलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 62 हजार रुपये थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 383/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर पूर्णिमा साहू से पूछताछ की। पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपिया के कब्जे से चोरी की गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपिया पूर्णिमा साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम रुपास जिला भरतपुर राजस्थान, वर्तमान पता शंकरनगर वार्ड क्रमांक 18, शास्त्री चौक, कैम्प-1 सुपेला भिलाई जिला दुर्ग की रहने वाली है।
पुलिस ने आरोपिया के पास से चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की है, जिनका वजन क्रमशः 33.800 ग्राम और 28.680 ग्राम बताया गया है।
इस कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक प्यारे लाल साहू और रवि बिसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि घर में रखे कीमती सामान और आभूषणों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now