नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएचएम कर्मियों को बड़ी सौगात, 33 दिन की हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनएचएम कर्मियों को बड़ी सौगात, 33 दिन की हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

ढाई वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ विस्तार, दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर चिकित्सा सुविधा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होकर एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मियों की 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में एनएचएम कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने एनएचएम कर्मियों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी, तब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सड़क और परिवहन की सुविधा सीमित है, वहां स्वास्थ्य कर्मी कठिन परिस्थितियों में भी लोगों तक इलाज और जांच की सुविधा पहुंचा रहे हैं।


उन्होंने बस्तर क्षेत्र में चल रहे मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है और अब तक लगभग 90 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती से स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी के सहयोग से विकसित एवं स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना पूरा किया जाएगा।


स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जशपुर से लेकर सुकमा तक प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में एनएचएम कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की कई मांगें पूरी की जा चुकी हैं और स्थानांतरण नीति भी लागू की गई है।


उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों को कैशलेस उपचार योजना के दायरे में शामिल किया जाएगा। साथ ही जीवन बीमा सुविधा भी लागू की गई है, जिसमें सामान्य मृत्यु पर 6 लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु पर 1 करोड़ 40 लाख रुपये और स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 1 करोड़ 40 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा के बाद एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now