नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वदेशी विचार ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव : मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वदेशी विचार ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव : मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

अम्बिकापुर में स्वदेशी जागरण मंच की कार्यशाला में बोले मंत्री, स्थानीय संसाधनों और उद्यमिता को बढ़ावा देने से मजबूत होगा राष्ट्र

सरगुजा ACGN:- पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी विचार केवल आर्थिक सोच नहीं बल्कि भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने का व्यापक राष्ट्रीय अभियान है। स्थानीय संसाधनों, कौशल, उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।


अम्बिकापुर में स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रांतीय विचार वर्ग एवं कार्यशाला में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने यह बातें कहीं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं, विचारकों, सामाजिक प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की।


अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति का आधार स्वदेशी सोच, स्थानीय उत्पादन और आत्मविश्वास से भरा समाज है। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।


उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों को मजबूती देने और युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली, विचार और व्यवहार से जुड़ा विषय है।


कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन, स्थानीय उद्योगों के विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान वैश्विक आर्थिक दौर में स्वदेशी विचारधारा का महत्व और अधिक बढ़ गया है।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी मूल्यों को अपनाकर भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए विश्व स्तर पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो सकता है।


इस अवसर पर लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं स्वदेशी चिंतक डॉ. अश्वनी महाजन, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now