नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुजुर्ग शिक्षकों के घर पहुंचा भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, शॉल-श्रीफल से किया सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बुजुर्ग शिक्षकों के घर पहुंचा भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, शॉल-श्रीफल से किया सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुओं के योगदान को किया याद

रायगढ़ ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला शिक्षा प्रकोष्ठ रायगढ़ द्वारा धरमजयगढ़ नगर में एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध शिक्षकों का उनके निवास स्थान पहुंचकर आत्मीय सम्मान किया गया।


कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ रायगढ़ के सह संयोजक श्री डी.एस. मालिया, मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू एवं महामंत्री जगदीश सरकार के द्वारा की गई। श्री डी.एस. मालिया द्वारा क्षेत्र के उन वरिष्ठ शिक्षकों का चयन किया गया जिन्होंने वर्षों तक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाम 5 बजे से धरमजयगढ़ नगर के चिन्हित वरिष्ठ शिक्षकों के घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया और शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। सम्मान से भावुक हुए वरिष्ठ शिक्षकों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के वर्षों बाद भी समाज द्वारा इस तरह याद किया जाना उनके लिए गौरव का विषय है।
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री डी.एस. मालिया ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही संगठन और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल का यह अवसर उन गुरुओं को समर्पित है, जिन्होंने पीढ़ियों का भविष्य संवारा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now