नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अंबेडकर चौक पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, सफाई कर्मियों का किया सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अंबेडकर चौक पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, सफाई कर्मियों का किया सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

रायपुर ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने रायपुर के अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गिराज सिंह ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। साथ ही उन्हें मेडिकल किट भी प्रदान की गई।


कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण भी किया।


वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने ऑक्सीजोन में उपस्थित महिलाओं से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक भागीदारी और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now