हाईवे किनारे होटल-ढाबों पर पुलिस की नजर, धरसीवां थाना प्रभारी ने दिए सुरक्षा के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
एनएच-30 पर यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर संचालकों के साथ हुई बैठक
रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (एनएच-30) के किनारे संचालित होटल, ढाबा एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ धरसीवां पुलिस ने बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी संचालकों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए और सड़क की भूमि का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जाए। साथ ही वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित रखने तथा यातायात बाधित नहीं होने देने के लिए कहा गया।
पुलिस ने संचालकों को यह भी निर्देश दिया कि प्रतिष्ठानों में अत्यधिक तेज रोशनी वाली लाइटों का उपयोग न करें, जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
बैठक में होटल एवं ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में शराब सेवन या अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं देने की हिदायत दी गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने कहा गया।
थाना प्रभारी ने बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों को बिना पहचान सत्यापन के ठहरने की अनुमति नहीं देने तथा होटल, ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों की जानकारी और पहचान दस्तावेज थाना में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार की बैठकें आगे भी आयोजित की जाएंगी।
बैठक में उपस्थित सभी संचालकों ने पुलिस के निर्देशों का पालन करने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

