नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देर रात शहर में पुलिस का सख्त पहरा, 60 संदिग्धों से पूछताछ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

देर रात शहर में पुलिस का सख्त पहरा, 60 संदिग्धों से पूछताछ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

रायपुर ACGN:- रायपुर शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। देर रात और तड़के सुबह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच की।


पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम काम्बले के निर्देश पर तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया।


दिनांक 11-12 जून की मध्य रात्रि से सुबह तक चले अभियान में शहर के विभिन्न इलाकों में अकारण घूमने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई।


अभियान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे कुल 60 व्यक्तियों को चिन्हित कर पूछताछ के लिए एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट कार्यालय लाया गया। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे। जांच के दौरान एक व्यक्ति आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में संदिग्ध पाया गया, वहीं मारपीट के पुराने मामलों में शामिल दो आरोपी भी मिले।
पुलिस टीम ने इस दौरान 12 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी जांच की, जिनमें कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध स्थिति में पाए गए। वाहनों की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


चेकिंग के दौरान कुछ स्थानों से गांजे की पुड़िया और शराब भी बरामद हुई। पुलिस को देखकर संबंधित लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश और मामले की जांच की जा रही है।


पूछताछ के बाद सभी व्यक्तियों को समझाइश देकर भविष्य में किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई। नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया और आवश्यक परामर्श दिया गया।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now