नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला पंचायत सीईओ ने कौशल प्रशिक्षण और विकास कार्यों का किया निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला पंचायत सीईओ ने कौशल प्रशिक्षण और विकास कार्यों का किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

पशु सखी प्रशिक्षण, ई-वाहन असेम्बलिंग और स्वच्छता कार्यों की ली जानकारी

रायपुर ACGN:- जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कौशल उन्नयन गतिविधियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एनडीडीबी-ए हेल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पशु सखी प्रशिक्षण का अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी पशु सखियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, विषयों की जानकारी और प्रशिक्षण से मिल रहे लाभों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक बनाने के निर्देश दिए।


श्री बिश्वरंजन ने प्रशिक्षणार्थियों को ई-व्हीकल क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें नई तकनीकों से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


इसके बाद उन्होंने लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचकर ई-वाहन असेम्बलिंग एवं बैटरी से संबंधित प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने एसएलडब्ल्यूएम (सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने भवन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।


उन्होंने सचिव एवं स्वच्छताग्राही महिलाओं को कचरा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, नालियों की सफाई कराने तथा कचरे का पृथक्करण कर वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत प्रशासन ने कहा कि कौशल विकास, ग्रामीण आजीविका और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐसे निरीक्षण और मार्गदर्शन लगातार जारी रहेंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now