नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़, 9,580 करोड़ के प्रस्ताव से खुलेंगे रोजगार के द्वार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़, 9,580 करोड़ के प्रस्ताव से खुलेंगे रोजगार के द्वार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आईटी, डेटा सेंटर, टेक्सटाइल और फार्मा क्षेत्र में बढ़ेगी रफ्तार, मुख्यमंत्री साय ने दिया उद्योगों को आमंत्रण

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की पहल रंग ला रही है। हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में सात प्रमुख कंपनियों ने प्रदेश में 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन प्रस्तावों से लगभग 7,800 से अधिक रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने का न्योता देते हुए कहा कि राज्य विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए बेहतर वातावरण, सरल प्रक्रिया और उद्योग अनुकूल नीतियां उपलब्ध हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद देश के बड़े शहरों सहित जापान और दक्षिण कोरिया में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों से राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सरकार इन प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रही है।


कार्यक्रम में डेटा सेंटर, सीमेंट, सेमीकंडक्टर, सौर ऊर्जा, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल और डेयरी क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव सामने आए। सबसे बड़ा प्रस्ताव हाइपरनेक्स्ट डाटा सेंटर लिमिटेड द्वारा दिया गया, जिसने 4,200 करोड़ रुपये के निवेश से डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने की योजना रखी है।
वहीं सीमेंट क्षेत्र में 2,912 करोड़ रुपये, एआई और आधुनिक तकनीक क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये, सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण में 700 करोड़ रुपये तथा टेक्सटाइल क्षेत्र में 528 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी भौगोलिक स्थिति, खनिज संसाधन, बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक सुविधाओं के कारण देश का प्रमुख लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता रखता है।
राज्य सरकार का मानना है कि इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और छत्तीसगढ़ आर्थिक प्रगति की दिशा में नई पहचान बनाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now