परिवहन विभाग का विशेष अभियान, 350 वाहनों पर कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 5.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को लेकर विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान अब तक लगभग 350 वाहनों की सघन जांच की गई है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन स्वामियों से कुल 5.50 लाख रुपए का समन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया है। साथ ही कई वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है।
परिवहन विभाग द्वारा विशेष रूप से स्लीपर कोच बसों पर निगरानी बढ़ाई गई है। अवैध रूप से बनाए गए केबिन और स्लाइडर मौके पर ही हटाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके साथ ही सभी बसों में अग्निशमन यंत्र, जीपीएस प्रणाली और एआईएस-119 मानकों के अनुसार वाहन निर्माण की जांच की जा रही है। दस्तावेजों के अंतर्गत पंजीयन, फिटनेस और परमिट की भी गहन जांच की जा रही है।
परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, जिसमें चालान, परमिट और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई शामिल है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस अभियान को जमीनी स्तर पर लगातार जारी रखा जाएगा।
इसके साथ ही विभाग द्वारा बस संचालकों की बैठकें लेकर उन्हें सुरक्षा मानकों का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































