बांकीमोंगरा में भव्य खेल प्रतियोगिता संपन्न, युवाओं ने दिखाया दमखम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा/छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बांकीमोंगरा ब्यूरो
युवाओं के उत्साह और खेल भावना से गूंजा गजरा ग्राउंड, सक्सेस पाथ एकेडमी द्वारा एक दिवसीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन
बांकीमोंगरा ACGN:- सक्सेस पाथ एकेडमी बांकीमोंगरा के तत्वावधान में गजरा ग्राउंड में एक दिवसीय भव्य सीएएफ फिजिकल एवं ओपन एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ कोरबा, शक्ति, चांपा, बिलासपुर सहित अन्य जिलों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ से हुआ, जिसे समाजसेवियों द्वारा रुमाल दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद लंबी कूद, गोला फेंक, 100 मीटर रिले दौड़ और रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का विकास करते हैं तथा हार-जीत से ऊपर उठकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
प्रतियोगिता देर शाम तक उत्साहपूर्ण माहौल में चलती रही और समापन अवसर पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

