नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा जिला कोरबा की बैठक में बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने का आह्वान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा जिला कोरबा की बैठक में बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

“मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति, संगठन मजबूती पर दिया जोर

कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज टीपी नगर में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान सहित संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाएं।
जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रमों को गंभीरता से लेकर जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
बैठक में विभिन्न मंडलों की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now