पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री रबी नायक का कांग्रेस पर तीखा हमला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संबलपुर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज
कन्हैया कुमार के कार्यक्रम को लेकर बोले मंत्री, ओड़िशा की जनता राष्ट्रविरोधी सोच को स्वीकार नहीं करेगी
संबलपुर ACGN:- ओड़िशा की पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं पेयजल मंत्री रबी नायक ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ओड़िशा की स्वाभिमानी जनता किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगी।
मंत्री का यह बयान संबलपुर में कन्हैया कुमार के हालिया कार्यक्रम और कांग्रेस के राजनीतिक रुख को लेकर सामने आया है। रबी नायक ने कहा कि कन्हैया कुमार पर पहले भी जेएनयू से जुड़े मामलों में देश की अखंडता और संप्रभुता को लेकर विवादित आरोप लग चुके हैं। ऐसे लोगों को ओड़िशा की धरती पर लाकर राजनीतिक संदेश देना उचित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विवादित चेहरों को राज्य में लाकर सामाजिक वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा कि ओड़िशा शांति, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है, यहां किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश को जनता स्वीकार नहीं करेगी।
रबी नायक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली मजबूत हो रही है और युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर नए अवसर तैयार हो रहे हैं।
मंत्री ने कन्हैया कुमार की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सूरज को दीपक दिखाने जैसा बताया। उन्होंने ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस इस मामले में माफी नहीं मांगती तो जनता इसका जवाब देगी। ओड़िशा का युवा समाज किसी भी विभाजनकारी राजनीति को सफल नहीं होने देगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

