मेडिकल कॉलेज के पीछे स्टंटबाजी पर पुलिस की सख्ती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच युवकों पर की कार्रवाई, बढ़ाई गई निगरानी
रायगढ़ ACGN:- मेडिकल कॉलेज के पीछे एकताल रोड पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार कुछ युवक सड़कनुमा स्थान पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे थे। इन वीडियो के वायरल होने के बाद मौके पर युवकों की भीड़ जुटने लगी थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।
एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह और थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में अवरोधक लगाए गए हैं और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाकर निगरानी शुरू कर दी गई है, ताकि दोबारा ऐसी गतिविधियां न हो सकें।
पुलिस कार्रवाई के दौरान पांच युवक फिर से स्टंट करने पहुंचे, जिन्हें पकड़कर एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने युवकों को समझाइश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और अधिक व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और उन्हें ऐसे खतरनाक कार्यों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित मार्ग पर कंसर्टिना कॉयल लगाने की तैयारी भी की जा रही है।
डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी, तेज और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


