राज्यसभा नामांकन विवाद पर मीनाक्षी नटराजन की सफाई – “फॉर्म 26 में कुछ नहीं छिपाया”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
By ACGN 7647981711, 9303948009
नामांकन रद्द होने के बाद प्रेस वार्ता, कहा – मांगी गई हर जानकारी नियमानुसार दी
ACGN:- राज्यसभा नामांकन रद्द होने के मामले में उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूप फॉर्म 26 में मांगी गई सभी जानकारियां पूरी पारदर्शिता के साथ दी गई हैं और किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं गया है।
उन्होंने कहा कि फॉर्म 26 में उम्मीदवार से राजनीतिक दल, मतदाता सूची, संपर्क विवरण, पैन, आयकर रिटर्न, संपत्ति सहित आपराधिक मामलों से जुड़ी निर्धारित जानकारियां मांगी जाती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने फॉर्म में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि उनके विरुद्ध कोई लंबित आपराधिक प्रकरण नहीं है और न ही किसी दंडनीय अपराध में दोषसिद्धि हुई है।
मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि जिस विषय को लेकर आपत्ति जताई गई, वह एक कानूनी नोटिस से जुड़ा मामला है, जिस पर न्यायालय द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उनके अनुसार फॉर्म 26 में ऐसे किसी निजी नोटिस या शिकायत की जानकारी देने के लिए अलग से कोई कॉलम निर्धारित नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन फॉर्म में ऐसी जानकारी मांगी जाती तो वह उसे भी उपलब्ध करातीं। उन्होंने दावा किया कि न तो फॉर्म 26 में कोई जानकारी छिपाई गई और न ही निर्वाचन प्रक्रिया के नियमों की अनदेखी की गई।
नामांकन रद्द होने के बाद उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया है और पूरा मामला तथ्यों एवं नियमों के आधार पर स्पष्ट होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


