नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई पहचान, संस्कृति और लोककला पहुंच रही देश-विदेश तक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई पहचान, संस्कृति और लोककला पहुंच रही देश-विदेश तक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश का पर्यटन एवं सांस्कृतिक क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों, धार्मिक स्थलों, जलप्रपातों, वन्यजीव अभ्यारण्यों तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला, लोकनृत्य और जनजातीय संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का सफल संचालन किया जा रहा है।
राज्य सरकार की पहल से पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य राज्य की अमूल्य धरोहर है। इन धरोहरों का संरक्षण करते हुए उन्हें विश्व पटल पर स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में लागू की जाने वाली नई योजनाएं प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है तथा इससे छत्तीसगढ़ की सकारात्मक छवि देश और दुनिया में मजबूत हो रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now