नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के मामले में फरार चारों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर ACGN:- कोटा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने युवक पर मिर्ची पाउडर डालकर हमला किया और बाद में बड़े पत्थर से उसका सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को प्रार्थी आलोक सिंह निवासी रेलिया, जयरामनगर ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी यशु पोर्ते एवं निखिल गोस्वामी के साथ होटल फोर सीजन के आगे कच्चे मार्ग पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। एक मोटरसाइकिल प्रार्थी के पीछे तथा दूसरी मृतक निखिल गोस्वामी के सामने खड़ी कर दी गई।


आरोपी दीपक दास उर्फ भोला दास ने निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि निखिल गोस्वामी का सिर बड़े पत्थर से कुचल दिया गया था और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में थाना कोटा में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
पुलिस ने 11 जून 2026 को हत्या के मामले में फरार चारों आरोपियों दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी (26 वर्ष) निवासी भुंडा, निखिल राव उर्फ निक्कू (24 वर्ष) निवासी देवनगर कोनी, करण दास मानिकपुरी (24 वर्ष) निवासी देवनगर कोनी तथा कुश साहू उर्फ बुतरू (26 वर्ष) निवासी तेलियापुराण भरारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, आरक्षक मनमोहन कोसले तथा एसीसीयू बिलासपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now