पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर का महापौर और आयुक्त ने किया निरीक्षण, पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोसाबाड़ी जोन में आयोजित शिविर में हितग्राहियों से की चर्चा, 12 जून को पुनः लगेगा स्वनिधि महोत्सव शिविर
कोरबा ACGN:- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित स्वनिधि महोत्सव शिविर का आज कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके ऋण प्रकरणों एवं जमा किए गए आवेदनों की जानकारी ली।
महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों तथा बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व से लंबित सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने शिविर में प्राप्त नए आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अजय गोंड, चन्द्रकली जायसवाल, पंकज देवांगन, नोडल अधिकारी पवन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम कोरबा क्षेत्र में विभिन्न जोनों में पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से शहरी पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही सूक्ष्म ऋण सुविधा, सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

नगर निगम क्षेत्र में 4 जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत पहले कोरबा एवं टीपी नगर जोन में शिविर आयोजित किए गए थे। इसी क्रम में गुरुवार को कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में शिविर लगाया गया। महापौर श्रीमती राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक नोडल अधिकारी तपन तिवारी, लीड बैंक मैनेजर कृष्ण भगत, एफएलसी बी. चन्द्रशेखर, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, दीपक यादव, मनोज राजपूत, अरविंद कुर्रे सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, सामुदायिक संगठक एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वरदान बनी पीएम स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। वर्ष 2020 में शुरू की गई इस योजना के तहत रेहड़ी, ठेला, फुटपाथ एवं फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के प्रथम चरण में 15 हजार रुपये का ऋण, तत्पश्चात 25 हजार एवं 50 हजार रुपये तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ प्रदान किया जाता है। योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।
इन तिथियों में लगेंगे आगामी शिविर
नगर निगम कोरबा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को पुनः कोसाबाड़ी जोन में शिविर आयोजित होगा। इसके बाद पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन में 15 एवं 16 जून, बालको जोन में 18 एवं 19 जून, दर्री जोन में 22 एवं 23 जून तथा सर्वमंगला नगर जोन में 25 एवं 26 जून को स्वनिधि महोत्सव शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

