स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिली तो होगा आंदोलन, ग्राम पंचायत ढेलवाडीह की टीएमसी कंपनी को चेतावनी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
स्थानीय भर्ती में उपेक्षा का आरोप, पंचायत ने कहा, प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को मिले रोजगार का अधिकार
कोरबा ACGN:- कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेलवाडीह ने टीएमसी कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गई तो क्षेत्र में चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जा सकता है।
ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 4 जून 2026 को टीएससी कंपनी के परियोजना अधिकारी को पत्र भेजकर मांग की गई थी कि कंपनी में होने वाली भर्तियों में ग्राम ढेलवाडीह एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्रों के योग्य युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। पंचायत का कहना है कि कंपनी की परियोजनाओं से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना कंपनी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।

पंचायत का मानना है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी तथा कंपनी और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर संबंध स्थापित होंगे। इसके विपरीत बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने से क्षेत्र में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई और स्थानीय युवाओं की उपेक्षा जारी रही तो ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के युवाओं द्वारा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने सहित अन्य जनआंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
पंचायत ने यह भी कहा है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी प्रबंधन की होगी। पंचायत ने कंपनी प्रशासन से स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत ढेलवाडीह के उप सरपंच मुकेश सिंह उसरवर्षा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पंचायत शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाने के पक्ष में है, लेकिन लगातार उपेक्षा की स्थिति में जनभावनाओं के अनुरूप व्यापक आंदोलन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

