नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय समिति की बैठक रायपुर में आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय समिति की बैठक रायपुर में आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

राज्यसभा सांसद डोला सेन की अध्यक्षता में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

रायपुर ACGN:- राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष डोला सेन की अध्यक्षता में बुधवार को रायपुर के एक निजी होटल में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर एवं भुवनेश्वर में प्रस्तावित अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।


बैठक में “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों, निवेश, निर्यात-आयात गतिविधियों तथा आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की गई।
अध्ययन दौरे के दौरान समिति संबंधित हितधारकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आवश्यक जानकारी और सुझाव प्राप्त कर रही है। प्राप्त तथ्यों एवं सुझावों के आधार पर विषय पर एक व्यापक एवं विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो भविष्य में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now