नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिल्हा पुलिस को चोरी के फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता, चोरी का कूलर व मिक्सी बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिल्हा पुलिस को चोरी के फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता, चोरी का कूलर व मिक्सी बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

घर से चोरी कर फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा

बिलासपुर ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिल्हा पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनंत विजय कांत निवासी पत्थरखानभाठा के घर में 9 मई 2026 को चोरी की घटना हुई थी। मामले में अज्ञात आरोपियों द्वारा घर से फ्रिज, गैस सिलेंडर, मिक्सी, इंडक्शन, कूलर, आलमारी, टीवी, बर्तन, नगदी 5 हजार रुपए सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था। शिकायत के आधार पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी रजत यादव को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी आशीष उर्फ सरजू यादव (27 वर्ष) निवासी पत्थरखानभाठा लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। सूचना तंत्र सक्रिय कर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी रजत यादव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक प्लास्टिक कूलर एवं मिक्सी बरामद किया है। बरामदगी के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now