नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोल्डन होम्स चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.28 लाख रुपये का मशरूका बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गोल्डन होम्स चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.28 लाख रुपये का मशरूका बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

खम्हारडीह पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के जेवरात, नगदी, मोबाइल, कूलर और बाइक जब्त

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन होम्स कॉलोनी में हुए चर्चित चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन, एक कूलर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 6 लाख 28 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोल्डन होम्स निवासी भरत छापड़िया ने थाना खम्हारडीह में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 और 4 जून 2026 की दरम्यानी रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर अलमारी एवं लॉकर को चाबी से खोलकर उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के और नगदी रकम चोरी कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मयंक गुर्जर ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध डेटा के आधार पर पुलिस को जल विहार कॉलोनी तेलीबांधा निवासी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए कुछ सामान उसने अपने चचेरे भाई डी इग्नेश राव तथा परिचित अशोक मानिकपुरी को रखने और बिक्री करने के लिए दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन पूर्व में चोरी, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं आरोपी डी इग्नेश राव भी आर्म्स एक्ट के प्रकरण में पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुका है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी राशि, चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन, एक कूलर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में डी रवि राव उर्फ डी बच्चन (29 वर्ष), डी इग्नेश राव (19 वर्ष) तथा अशोक मानिकपुरी (53 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना खम्हारडीह में दर्ज प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं जोड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
रायपुर पुलिस ने कहा है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस नागरिकों से भी सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now