प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बांकीमोंगरा में भव्य उत्सव, महामृत्युंजय जाप और आतिशबाजी से गूंजा नगर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति और विकास यात्रा का मनाया गया उत्सव
कोरबा ACGN:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बांकीमोंगरा में भव्य एवं गरिमामय उत्सव का आयोजन किया गया।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

बांकीमोंगरा के प्रसिद्ध गजरा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार और महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुई।

श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा के निरंतर अवसर की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

महामृत्युंजय जाप के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं देश के विकास की यात्रा का उत्सव मनाते हुए भव्य आतिशबाजी की गई।

रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा और पूरा गजरा ग्राउंड भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोषों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस ऐतिहासिक अवसर की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नगरवासियों की उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक भव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने उपस्थित लोगों को बूंदी एवं सेव वितरित कर खुशी व्यक्त की तथा सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के नवनिर्माण, सुशासन, आत्मनिर्भरता और विकास के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश ने इन वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ये 12 वर्ष भारत के नवनिर्माण, सेवा और सुशासन के प्रतीक हैं। आज बांकीमोंगरा की जनता ने महामृत्युंजय जाप कर उनके यशस्वी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। यह उत्सव देश के प्रति हमारे गौरव, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।”

यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और जनसहभागिता का भी सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

कार्यक्रम ने नागरिकों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया तथा देश के विकास और प्रगति के प्रति लोगों के विश्वास को और मजबूत किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

