नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फरार गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फरार गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

6.168 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में फरार चल रहे गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने आरोपी सतीश गोरख (31 वर्ष), निवासी सोनकरपारा रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीड़पारा स्थित एक मकान में दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान इरशाद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.168 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साढ़ू मोहम्मद वसीम के साथ मिलकर गांजा बिक्री का अवैध कारोबार करता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि जोगीडीपा निवासी मोहम्मद वसीम ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाता था और उसे गांजा उपलब्ध कराने का काम सतीश गोरख करता था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई थी, जबकि सतीश गोरख घटना के बाद से फरार चल रहा था।


लगातार तलाश के दौरान 10 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बकरी-बकरों के व्यापार के बहाने ओडिशा जाता था तथा 23 मई को ओडिशा के कनकतुरा क्षेत्र से छह पैकेट गांजा खरीदकर मोहम्मद वसीम को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। आरोपी ने बताया कि गांजा बिक्री से उसे 30 हजार रुपये प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2,750 रुपये शेष बचे थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में प्रयुक्त उसका मोबाइल फोन तालाब में गिरकर खराब हो गया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों और तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा नशे के संगठित नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now