नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धारदार कत्तानुमा हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धारदार कत्तानुमा हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

सिंघल प्लांट तराईमाल के पास लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, पूंजीपथरा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायगढ़ ACGN:- जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के समीप धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघल प्लांट के पास एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साकिर अली पिता सफायत मियां, उम्र 45 वर्ष, निवासी तिवारी मटिहनिया, थाना बिसम्बरपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।
पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा एवं आरक्षक सुरेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय और दहशत का वातावरण निर्मित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now